नई दिल्ली: कोरोना की त्रासदी थमने का नाम नहीं ले रही है।भारत इसकी तीसरी स्टेज में पहुंच चुका है। 200 से ज्यादा शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। रेल, मैट्रो, लोकल कबस और कैब जैसी सेवाओं को बंद कर दिया गया है । स्टॉक एक्सचेंज को बंद करने की बात हो रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो अर्थव्यवस्था और जनजीवन की गति पर रोक लग गई है । ऐसे में हर किसी को अब उम्मीद है तो बस सरकार से,हम सब टकटकी लगाकर सरकारी राहत पैकेज का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कब । सवाल उठता है कि सरकार ऐसा कब करेगी ।