1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कर दिया ये ऐलान

बाजार में रक्षाबंधऩ की तैयारियां जोरो पर हैं। ऐसे में राखी से ठीक पहले मोदी सरकार ने देश की सभी बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:37 PM IST

rakhi

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कर दिया ये ऐलान

नई दिल्ली। बाजार में रक्षाबंधऩ की तैयारियां जोरो पर हैं। ऐसे में राखी से ठीक पहले मोदी सरकार ने देश की सभी बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की राखी पर जीएसटी नहीं वसूला जाएगा।

सरकार की ओर से फैसला करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि रक्षाबंधन आने वाला है इसी के मद्देनजर सरकार राखी पर जीएसटी लागू नहीं करेगी। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा पर भी जीएसटी नहीं लगाया जाएगा।

करोड़ों भारतीयों को मिलेगा फायदा

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने इसके पीछे तर्क दिया कि यह त्योहार हमारी विरासत का हिस्सा हैं। सरकार के इस कदम से करोड़ों भारतीयों को सीधा फायदा होगा क्योंकि त्योहारों के इस मौसम में ग्राहकों को अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी लागू करना हमारी सरकार का हिम्मतभरा बड़ा कदम था। बड़े-बड़े देश कर सुधार के ऐसे साहसिक फैसले लेने से पहले डरते हैं। लेकिन हमारी सरकार ने हिम्मत दिखाई और इसे लागू किया।

26 अगस्त को है राखी का त्योहार

आपको बता दें कि इसी महीने की 26 तारीख को रक्षाबंधन है। और पूरा बाजार हर तरह की राखियों से सजा पड़ा है। ऐसे में सरकार की इस घोषणा से जहां महिलाओं में खुशी का आलम है। तो वहीं कारोबारी भी इस फैसले से खुश होंगे क्योंकि इस घोषणा से उनका कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल सरकार ने अभी हाल ही जीएसटी की दरों में कई बदलाव किए थे। जिसके बाद से रोजमर्रा के जीवन की कई चीजें सस्ती हो गई थी। गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के एक साल बाद अब कारोबारियों की दिक्कतें भी कम हुई है। अब लोग इस सिस्टम में ढ़लना शुरु हो चुके हैं।