
प्रधानमंत्री ने लाॅन्च किया PM-KISAN योजना, 1 करोड़ किसानों के खाते में पहुंची 2 हजार रुपए की पहली किश्त
नर्इ दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधान मंत्री किसान नीधि (पीएम-किसान) योजना का उद्घाटन किया। सरकार की इस योजना के तहत 75 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत 2 हजार रुपए की पहली किश्त को 1 करोड़ किसानों को आवंटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि KISAN स्कीम से करोड़ों किसनों को फायदा मिलेगा जो राष्ट्र के लिए एक नेक काम कर रहे हैं। इस लाॅन्च के बाद पीएम मोदी ने कि PM-KISAN स्कीम के तहत कुछ चुनिंदा किसानों को सर्टिफिकेट भी दिया।
अंतरिम बजट में किया गया था घोषणा
इसके पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने अपने अाधिकारिक ट्वीट पर लिखा था, "कल एक एेतिहासिक दिन होगा! गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना को लाॅन्च किया जाएगा। यह एक एेसा स्कीम है जिससे करोड़ों किसनों की महत्वकांक्षाआें को पर मिलेंगे। " बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना को अंतरिम बजट 2019-20 में घोषित किया गया है। 1 फरवरी 2019 को इस स्कीम घोषणा होने के बाद पता चला था कि सरकार छोटे एवं मध्यम वर्ग के किसानों को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष देगी। इसके लिए उन किसानों को चुना जाएगा जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन है।
12 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
इस रकम को किसानों को 2 हजार रुपए के तीन किश्तों में दिया जाएगा। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत इस रकम को किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। इससे सिस्टम में पारदर्शिता बरकरार रहेगी आैर किसानों के समय की भी बचत होगी। इससे छोटे एवं मझाेले किसानों की इनकम बढ़ने में भी सहायता मिलेगी। शुरुआती अनमुान के मुताबिक, इस स्कीम के तहत करीब 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।
Published on:
24 Feb 2019 01:56 pm
