मूडीज का कहना है कि कोरोनावायरस के चलते ट्रांसपोर्ट, रेस्टोरेंट और माल-ढुलाई जैसे सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ेगा। इस बारे में बयान देते हुए मूडीज के वाइस प्रेसीडेंट बेंजामिन नेल्सन ने कहा कि कोरोना की वजह से ट्रेड और लोगों के फ्री मूवमेंट से जुड़े कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे । इसमें एविएशन,शिपिंग, लोडिंग एंड फूड इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित होगी ।