29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

400 करोड़ से ज्‍यादा की दौलत के मालिक हैं MP कांग्रेस के अध्‍यक्ष, यहां से कमाते हैं रुपया

कमलनाथ के परिवार में उनकी पत्‍नी और दोनों बेटे नकुल और बकुल हाथों में पूरा कारोबार है। कमलनाथ से इतर तीनों कई कंपनियों को संभाल रहे हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Apr 26, 2018

Kamal Nath

Opposed the decision of Kamal Nath

नई दिल्‍ली। आज कांग्रेस हाई कमान ने मध्‍यप्रदेश के कांग्रेस कमटी में बदलाव करते हुए प्रदेश के नए अध्‍यक्ष का चयन कर लिया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। छिंदवाड़ा जिले से करीब 9 बार के सांसद कमलनाथ जितने सक्‍सेस राजनीति में हैं, उतने ही कामयाब बिजनेसैन भी हैं। कमलनाथ देश के सबसे अमीर सांसदों के सूची में शुमार हैं। जिसमें उनका बेटा और पत्‍नी दोनों ही हाथ बंटाते हैं। आइए आपको भी बताते हैं राजनीति के साथ सफल बिजनेसमैन का तमगा हासिल करने वाले कमलनाथ के पास कितनी संपत्ति है और वो क्‍या काम करते हैं।

400 करोड़ से ज्‍यादा है संपत्ति
कमलनाथ की राजनीति मध्‍यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से शुरू हुई थी। तब से उसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बावजूद इसके कमलनाथ ने अपने आपको एक कामयाब बिजनेस भी बनाया। अगर उनके बिजनेस के बारे में विस्‍तार से बात की जाए और कुल संपत्ति की बात करें तो वो देश के सबसे अमीर सांसदों में गिने जाते हैं। जानकारों की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ से अधिक की है। जिस वजह से इंडियन पॉलिटिक्‍स में उनका दबदबा कई नेताओं से ज्‍यादा है।

रियल एस्‍टेट से एविएशन तक में हैं कारोबार
कमलनाथ के परिवार में उनकी पत्‍नी और दोनों बेटे नकुल और बकुल हाथों में पूरा कारोबार है। कमलनाथ से इतर तीनों कई कंपनियों को संभाल रहे हैं। कमलनाथ का व्‍यापार रियल एस्‍टेट से लेकर एविएशन तक और प्‍लांटेशन से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक में फैला हुआ है। कुछ कंपनियों की कमान कमलनाथ के परिवार के हाथ में हैं तो कुछ में अप्रत्‍यक्ष रूप में अपने हाथ रखे हुए हैं।

इन कंपनियों से कमाते हैं रुपया
कमलनाथ कई कंपनियों के साथ एसोसिएट हैं। स्‍पैन प्‍लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड, एल्‍जो इंवेस्‍टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, नकुल सिक्‍योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, ईएमसी प्रोजेक्‍ट्स प्राइवेट लिमिटेड और इंटरनेशनल मैनेज्‍मेंट मैनेज्‍मेंट टेक्‍नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्‍ट स्‍टेक हैं। वहीं स्‍पैन एयर प्राइवेट लिमिटेड, सेनटेनरी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और शाका प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में स्‍टेक हैं।