1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगाली को दूर करने का पाकिस्तान का नया प्लान, अब GST और एफईडी से 2600 अरब रुपये जुटाएगा

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के हालात काफी खराब हो गए हैं। इमरान ( Imran khan ) सरकार देश में महंगाई को कम करने के नए प्लान बना रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Jul 2019, 8:57 AM IST

imran khan

नई दिल्ली। पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रिवेन्यू ( FBR ) ने चालू वित्त वर्ष में जीएसटी ( GST ) व एफईडी ( Fed ) से 2,600 अरब रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) जुटाने का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तानी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से दी। 'द न्यूज' की रिपोर्ट में एफबीआर के अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान जीएसटी (जनरल सेल्स टैक्स) व एफईडी (फेडरल एक्साइज ड्यूटी) से 2,600 अरब रुपये जुटाएगा।


रिपोर्ट से मिली जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआर के आला दर्जे के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, "हम जीएसटी और एफईडी से घरेलू स्तर पर 1,000 अरब रुपये और आयात से 1,000 अरब रुपये संग्रह करने जा रहे हैं। बाकी 600 अरब रुपये चालू वित्त वर्ष में खुदरा कारोबारियों, थोक कारोबारियों और डीलरों से संग्रह किए जाएंगे।"


ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर


जीएसटी व एफईडी से रुपये जुटाएगा पाक

एफबीआर के आंतरिक राजस्व नीति के सदस्य व प्रवक्ता डॉ. हामिद अतीक सरवर ने कहा कि घरेलू स्तर पर और आयात पर जीएसटी व एफईडी से 2,600 अरब रुपये जुटाने के मकसद से बिक्री कर को लागू करने का सर्कुलर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे दर्जे के खुदरा कारोबारियों और छोटे कारोबारियों को बिजली बिल के आधार पर नियत दर पर कर अदा करना होगा।


सर्कुलर जारी कर दी जानकारी

एफबीआर द्वारा शुक्रवार को जारी सर्कलुर के अनुसार, प्रथम दर्जे के तहत आने वाले 1,000 वर्गफुट से अधिक एरिया के रिटेल शॉप के लिए नई परिभाषा के अनुसार कर अदा करना होगा। नई परिभाषा के तहत बोर्ड ने लग्जरी शॉपिंग मॉलों में 1,000 वर्गफुट से ज्यादा एरिया वाली दुकानों के लिए जीएसटी की दर 17 फीसदी रखी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App