बिना लॉग-इन करके भरें प्रीमियम
इस ऑप्शन में लोगों को वेबसाइट पर रजिस्टर या लॉग इन करने की जरुरत नहीं है। आप यहां पर प्रीमियम पेमेंट/पॉलिसी रिवाइवल, लोन रीपेमेंट और लोन के ब्याज का भुगतान के तीन तरह के ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। जिसमें आपको थोड़े प्रोसेस गुजराना होता है। सबसे पहले आप https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#DirectPay लिंक पर जाएं और ड्रॉपडाउन में रीन्यूअल प्रीमियम/रिवाइवल को सिलेक्ट करें। उसके बाद एक पॉप अप विंडो खुलेगी। इसमें प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा। फिर आप यहां पॉलिसी नंबर, प्रीमियम की रकम आदि जानकारी डालें। समय पर अगर आप जानकारी दर्ज नहीं करेंगे तो सेशन एक्सपायर हो जाएगा और आपको सभी जानकारी दोबारा डालनी पड़ेगी। उसके बाद कैप्चा कोड डालें, मैं सहमत हूं पर क्लिक करें और सब्मिट करना होगा। अगर आप एक से ज्यादा पॉलिसी के धारक हैं तो आप उन सभी के प्रीमियम का पेमेंट करना चाहते हैं तो स्क्रोल डाउन करने पर आप उसे देख सकते हैं। एक बार इसमें पॉलिसी नंबर और प्रीमियम की रकम डालने के बाद आप सब्मिट पर क्लिक करें। उसके बाद आपको आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर देख सकेंगे कि आप कितनी पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान कर रहे हैं। इसके बाद आप चेक ऐंड पे पर क्लिक करके प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। उसके बाद आपको इंटरनेट बैंकिंग, ई वॉलिट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड यूपीआई या ऐक्सिस पे यूपीआई की मदद से प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। उसके बाद आखिर में पेमेंट का मोड सिलेक्ट कर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।