14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIB की सालाना बैठक में PM मोदी ने कहा- सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली देश है भारत, गिनार्इ आर्थिक उपलब्धियां

आज मुंबर्इ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने AIIB की तीसरी  सलाना बैठक को संबोधित किया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 26 Jun 2018, 1:24 PM IST

PM Modi

AIIB की सालाना बैठक में PM मोदी ने कहा- सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली देश है भारत, गिनार्इ आर्थिक उपलब्धियां

मुंबर्इ। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने मुंबर्इ में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक(एअार्इआर्इबी) की तीसरी सलाना बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के आर्थिक हालात से जु़ड़ी कर्इ बातों का जिक्र किया है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि, 'एक विकासशील देश होने के नाते हम सब की चुनौतियां लगभग एक समान हैं।' उन्होंने कहा कि एशियार्इ देशो में अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य आैर रोजगार से जुड़ी समस्याएं है। एेसे में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक एशियार्इ देशाें में रिसोर्सेज पैदा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।


वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का महत्व बढ़ा

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि, एआर्इआर्इबी बैंक आैर भारत एक साथ मिलकर आर्थिक विकास को पहले से अधिक विस्तृत आैर सस्टेनेबल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एआर्इआर्इबी ने भारत में नया पीपीपी माॅडल, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेबिट फंड आैर इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट लागू कर रहा है। देश के आर्थिक विकास की बात करते हुए मोदी ने कहा कि, वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का महत्व बढ़ा है आैर वो हम एक ब्राइट स्पाॅट की तरह उभरे हैं। अपने भाषण में पीएम मोदी ने इज अाॅफ डूइंग बिजनेस का जिक्र करते हुए कहा कि, एक लबे अंतराल के बाद भारत के रेटिंग्स में सुधार देखने को मिला है।


सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली देश है भारत

कार्यक्रम के दौरान निवेश के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, आज के समय में भारत सबसे अधिक इंवेस्टमेंट फ्रेंडली देशों में से एक है। हमने बिजनेस के लिए अपने नियमों पहले से आसान बनाया है। यही नहीं, भारत ने निवेशकों को निवेश के करने के लिए सबसे बेहतर माहौल दिया है। विदेशी निवेशकों के लिए भारत एक लो रिस्क पाॅलिटिकल इकोनाॅमी है। पिछले माह तेल की कीमतों में हुर्इ बेतहाशा वृद्घि पर बाेलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद भी भारत में महंगार्इ एक सीमित दायरे में ही रहा है।


तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था

अपने भाषण के दौरान मोदी ने कर्इ सरकारी परियोजनाएं जैसे भारतमाला, सागरमाला आैर उड़ान जैसे का भी जिक्र किया। कहा कि- देश तेजी से डीजिटलीकरण में आगे बढ़ रहा है। यही नहीं पीएम ने खेती को भारत की राेजी-रोटी बताने के साथ-साथ वेयर हाउसेज, कोल्ड चेन, फूड प्रोसेसिंग, क्राॅप इंश्योरेंस जैसी चीजों में निवेश कर रहे हैं। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है आैर अब हम आर्थिक अवसर, समग्र विकास, डीजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर आैर नाॅलेज इकोनाॅमी के पिलर्स पर भारत को खड़ा कर रहे हैं।