पीएम मोदी ला सकते है नई योजना
मजदूरों के लिए मोदी सरकार पहले ही बड़ी योजना लाने की बात बता चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन और विश्वकर्मा दिवस यानी 17 सितंबर को खुद मजदूरों के लिए नई वेलफेयर स्कीम की शुरुआत कर सकते है। आम चुनाव से पहले भाजपा मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा भुनाना चाहती है। ऐसे में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है और विश्वकर्मा दिवस भी, तो असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पीएम मोदी की नई योजना के ऐलान की पूरी संभवना दिख रही है। वेलफेयर स्कीम में मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के साथ जीवन स्तर सुधारने पर उनका विशेष जोर होगा। मजदूरों और उनके परिवार के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए इस स्कीम में अलग से जगह होगी।