31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाॅलर के मुकाबले रुपए की एतिहासिक गिरावट पर राहुल का मोदी पर निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि "राष्ट्रीय मुद्रा का सर्वोच्च नेता पर से भरोसा उठ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 5:59 PM IST

PM Modi

डाॅलर के मुकाबले रुपए की एतिहासिक गिरावट पर राहुल का मोदी पर निशाना

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर 70.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि "राष्ट्रीय मुद्रा का सर्वोच्च नेता पर से भरोसा उठ गया है।" गांधी ने एक ट्वीट में मोदी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी रुपये की गिरती कीमत पर पुरानी संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं। राहुल ने ट्वीट में कहा, "रुपये ने सर्वोच्च नेता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, क्योंकि वह ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच चुका है। आप सर्वोच्च नेता का अर्थव्यवस्था पर मास्टरक्लास सुनें, जहां वह विस्तार से बता रहे हैं कि रुपया क्यों गिर रहा है।"

नहींं टिक पाएगा भारत
लगभग पांच साल पहले मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त उन्होंने इस वीडियो में कहा था कि जिस तरीके से डॉलर मजबूत हो रहा है और रुपया गिर रहा है, "अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बाजार में भारत टिक नहीं पाएगा। हमारा आयात और निर्यात इसे झेल नहीं पाएगा। यहां तक कि सरकार भी इसके सामने टिक नहीं पाएगी।"

आखिर क्यों गिर रहा है रुपया
मोदी ने कहा था, "और दिल्ली की सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। प्रधानमंत्रीजी देश यह जानना चाहता है कि क्या कारण है कि केवल भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले गिर रहा है। मैंने हमेशा मांग की है और कहा है कि यह आर्थिक कारणों से नहीं हो रहा है, बल्कि यह भ्रष्ट राजनीति के कारण हो रहा है, जो दिल्ली से शुरू हुई है।"

इन खबरों को भी पढ़ें
SBI के इस सेविंग अंकाउंट में नहीं है मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की प्राॅब्लम, ये हैं इससे जुड़ी खास बातें

मोदी के तिरंगा फहराने से पहले यहां हर साल मनता है जश्न, अब तक हुआ 5.39 लाख करोड़ का फायदा

सोने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए 10 ग्राम के दाम

15 अगस्त को 10 करोड़ परिवारों को मिलेगी सौगात, PM मोदी लालकिले से करेंगे एेलान