अयोध्या में विवादित स्थल पर स्थापित अस्थाई रामलला मंदिर की पूजा-अर्चना, भोग के साथ कर्मचारियों और पुजारियों के पारिश्रमिक पर सरकार ने अपना खर्च बढ़ा दिया है। अयोध्या के कमिश्नर मनोज मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पहले यहां के पुजारी का मासिक मुआवजा 26,200 रुपए प्रति माह था, जिसको अब बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, इसके अलावा प्रधान पुजारी को अब 13 हजार रुपये प्रति महीने सैलरी दी जाएगी।