scriptकेवल नीरव मोदी, मेहुल चोकसी ही नही ये हैं भारत के 30 विलफुल डिफॉल्टर्स, RBI ने जारी की लिस्ट | RBI issue 30 willful defaulters name list | Patrika News
कारोबार

केवल नीरव मोदी, मेहुल चोकसी ही नही ये हैं भारत के 30 विलफुल डिफॉल्टर्स, RBI ने जारी की लिस्ट

Vijay Mallya, Nirav मोदी के अलावा ये भी हैं विलफुल डिफॉल्टर्स
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की 30 लोगों की लिस्ट

नई दिल्लीNov 22, 2019 / 05:33 pm

manish ranjan

RBI officer grade B recruitment 2019

RBI officer grade B recruitment 2019

नई दिल्ली। विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे लोगों के बारे में तो आप सब जानते हैं कि ये लोग भारत से बैंकों को चूना लगाकर खुद को विलफुल डिफॉल्टर्स घोषित कर चुके हैं। लेकिन भारत में जानबूझ कर लोन नहीं चुकाने वालो की फेहरिश्त लंबी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( rbi ) ने भारत के 30 बड़े विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी की है जिन्होनें हजारों करोड़ का कर्ज लेकर खुद को विलफुल डिफॉल्टर साबित कर दिया है। आइए जानते है इस लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल।
50,000 करोड़ से अधिक की रकम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने जिन 30 विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी की है। उन्होंने मिलकर देश के 50,000 करोड़ से ज्यादा की रकम का चूना लगाया है। इन डिफॉल्टर्स की डिफॉल्ट की गई रकम 50,000 करोड़ से ज्यादा की है। दरअसल 4 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने केंद्रीय बैंकों को सभी विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी करने का निर्देश जारी किया था। अब RTI को दिए गए जवाब में इन 30 डिफॉल्टर्स की लिस्ट साझा की गई है।
ये हैं सबसे बड़े डिफॉल्टर्स

जिन 30 डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी की गई है उनमें (रुचि सोया – 3225 करोड़ रुपए), गीतांजलि जेम्स (5044 करोड़ रुपए), आरईआई एग्रो (4197 करोड़ रुपए), रोटोमैक ग्लोबल (2844 करोड़ रुपए) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
मेहुल चोकसी की 3 कंपनियां शामिल

आपको बता दें कि विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट में मेहुल चोकसी की 1 नही बल्कि तीन कंपनियों के नाम शामिल हैं। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की तीनों कंपनियों ने एक एक कर अपनी कंपनियों को डिफॉल्ट किया।
क्या होता है विलफुल डिफॉल्टर

विलफुल डिफॉल्टर का मतलब होता है कि जानबूझ कर कर्ज नहीं चुकाना। मान लिजिए अगर किसी भी व्यक्ति या कंपनी जिसके पास लोन चुकाने लायक रकम हो, लेकिन वह बैंक की किश्त अदा नहीं करे और बैंक उसके खिलाफ अदालत में चला जाए। ऐसा व्यक्ति या कंपनी विलफुल डिफॉल्टर कहलाता है।

Home / Business / केवल नीरव मोदी, मेहुल चोकसी ही नही ये हैं भारत के 30 विलफुल डिफॉल्टर्स, RBI ने जारी की लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो