लक्समबर्ग: सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में जो देश सबसे पहले नंबर पर आता है, वो है लक्समबर्ग। इस देश को यूरोप में आर्थिक केंद्र माना जाता है। इस देश में प्रति व्यक्ति औसत आय 62,636 डॉलर है। भारतीय मुद्रा में इसका हिसाब लगाएं तो यह तकरीबन 45,41,141 रुपए होगी। यहां प्रति घंटा न्यूनतम मजदूरी 11.20 डॉलर यानी करीब 812 रुपए है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट, आईटी और टेलीकम्यूनिकेशन पर आधारित है।