3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

गुरुवार 23 अगस्त 2018 को आयोजित नीलामी में यह चाय दुनिया की सबसे महंगी कीमत पर बेची गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 24 Aug 2018, 1:54 PM IST

Tea

ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली। भारत में चाय अब सामान्य पेय पदार्थ बन गई है। हर घर में चाय के प्रयोग होता है। अधिकांश परिवार 400 रुपए प्रति किलो तक की चाय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि जो चाय 400 रुपए प्रति किलो तक बेची जाती है वह सबसे सस्ती चाय होती है। भारत में चाय की एक से एक बेहतर किस्म पाई जाती है। इसकी कीमत भी हजारों रुपए प्रतिकिलो में होती है। लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में जानते हैं। नहीं तो हम आपको बताने जा रहे है दुनिया की सबसे महंगी चाय का नाम और इसकी कीमत---

अरुणाचल प्रदेश में बनाई गई सबसे महंगी चाय

भारत में चाय का उत्पादन पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल आदि राज्यों में होता है। इनमें अरुणाचल प्रदेश की चाय सबसे बेहतर मानी जाती है। खास बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की महंगी चाय का उत्पादन होता है। अब अरुणाचल प्रदेश के दोन्यी पोलो टी एस्टेट में चाय की सबसे महंगी किस्म तैयार की गई है। इस चाय को 'गोल्डन नीडल्स टी' नाम दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार 23 अगस्त 2018 को गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (जीटीएसी) की ओर से इस चाय को नीलामी में बेचा गया। इस नीलामी में यह चाय 40 हजार रुपए प्रति किलो की दर से बेची गई। यह चाय की कीमत का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पूरी दुनिया में अब तक इससे महंगी चाय नहीं बेची गई है।

एक महीने में दूसरी बार बना रिकॉर्ड

जीटीएसी की ओर से चाय बिक्री के मामले में एक महीने में दूसरी बार सबसे महंगी चाय बेचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इससे पहले 24 जुलाई में जीटीएसी ने असम में पैदा हुई विशेष आर्थोडॉक्स चाय को 39001 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा था। अब जीटीएसी ने गोल्डन नीडल्स टी को 40001 रुपए प्रति किलो बेचकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। गोल्डन नीडल्स टी को असम टी ट्रेडर्स ने खरीदा है। असम टी ट्रेडर्स गुवाहाटी की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है।

इसलिए खास है गोल्डन नीडल्स टी

दुनिया की सबसे महंगी चाय की उपलब्धि हासिल करने वाली गोल्डन नीडल्स टी एक विशेष विधि से बनाई जाती है। यह चाय सिर्फ नई अंकुरित पत्तियों से बनाई जाती है। इस चाय को बनाने के लिए नई पत्तियों को बेहद सावधानी से तोड़ा जाता है। गोल्डन नीडल्स टी से बनने वाली चाय मीठी और इसकी खुशबू बेहद मोहक है।