कृष्णा पहले बड़े-बड़े घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। लेकिन वहां पर कृष्णा को इतने पैसे नहीं मिल पाते थे कि कृष्णा का घर चल सके। फिर एक दिन जब कृष्णा को पता चला की कॉलेज में पेंटिंग के लिए मॉडल चाहिए तो कृष्णा ने लंबी चोटी गूंथा कर, माथे पर बड़ी बिंदी, पाड़-भर सिंदूर और ढेर- सारी चूड़ियां पहनकर गई। फिर जब कृष्णा को यह पता चला की उन्हें न्यूड होकर पेंटिंग और मूर्तिया बनवानी है, तो कृष्णा पहले तो बहुत रोई फिर खुद को माना कर अपने परिवार के लिए न्यूड होकर पेंटिंग और मूर्तिया बनवाने लगी।