2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व बैंक ने फिर थपथपाई मोदी सरकार की पीठ, कहा- उम्मीद से ज्यादा हुआ इस क्षेत्र में काम

नोटबंदी और जीएसटी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही प्राप्त कर चुकी केंद्र की मोदी सरकार की अब वर्ल्ड बैंक ने एक और मामले में तारीफ की है।

2 min read
Google source verification
PM Modi

नई दिल्ली। नोटबंदी और जीएसटी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही प्राप्त कर चुकी केंद्र की मोदी सरकार की अब वर्ल्ड बैंक ने एक और मामले में तारीफ की है। इस बार वर्ल्ड बैंक ने मोदी सरकार की ओर से देश में किए जा रहे इलेक्ट्रिफिकेशन की तारीफ की है।वर्ल्ड बैंक की ओर से कहा गया है कि मोदी सरकार के विधुतिकरण अभियान की वजह से आज देश के 80 फीसदी गांवों में बिजली पहुंच गई है। वर्ल्ड बैंक की ओर से इस सप्ताह जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार में गांवों में बिजली पहुंचाने को लेकर बेहतर कार्य किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2010 से 2016 के बीच हर वर्ष तीन करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचाई गई है।

2030 तक सभी लोगों की पहुंच में होगी बिजली

वर्ल्ड बैंक के प्रमुख एनर्जी इकोनॉमिस्ट विवियन फोस्टर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले कुछ सालों में बेहतर कार्य किए जाने के बाद भी आज करीब 15 फीसदी आबादी बिजली से दूर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में जिस रफ्तार से विधुतिकरण का कार्य चल रहा है, उससे उम्मीद है कि 2030 तक सभी लोगों तक बिजली पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा थी कि देश के आखिरी गांव लाइसंग में भी बिजली पहुंचा दी गई है।

देश के सभी 597,464 गांवों में पहुंची बिजली

केंद्र सरकार के अनुसार अप्रैल तक देश के तभी 597,464 बिजली पहुंच चुकी है। इससे पहले सरकार ने कहा था कि देश के 18,452 गांव बिजली से महरूम थे लेकिन 28 अप्रैल 2018 तक इन गांवों में भी बिजली उपलब्ध कराई जा चुकी है। देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचने की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। आपको बता दें कि देश के हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर सौभाग्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों के मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि दिसंबर 2018 तक देश के हर घर में बिजली पहुंच जाएगी।