27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेन व आॅस्ट्रेलिया की जीडीपी से भी अधिक बढ़ी दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति, एक साल में कमाए 1 लाख खरब रुपए

साल 2017 में कुल 2,158 अरबपतियों की संपत्ति में 1.4 ट्रिलियन डाॅलर (करीब 1.02 लाख खरब रुपए) का इजाफा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 26 Oct 2018, 5:45 PM IST

Billionaires

स्पेन व आॅस्ट्रेलिया की जीडीपी से भी अधिक बढ़ी दुनियाभर के अरबपतियों की संपत्ति, एक साल में कमाए 1 लाख खरब रुपए

नर्इ दिल्ली। दुनियाभर के अरबपतियों को लेकर एक रोचक बात सामने आया है। साल 2017 में कुल 2,158 अरबपतियों की संपत्ति में 1.4 ट्रिलियन डाॅलर (करीब 1.02 लाख खरब रुपए) का इजाफा हुआ है। हाल ही में जारी हुए एक रिपोर्ट के मुताबिक इन अरबपतियों की संपत्ति में इतनी भारी वृद्धि को लेकर सबसे दिलचस्प बात ये है कि इनकी संपत्ति स्पेन आैर आॅस्ट्रेलिया की जीडीपी से भी अधिक तेजी से बढ़ी है। यूएसबी बिलियनेयर 2018 रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 के दौरान इतिहास में पहली बात अरबपतियों की संपत्ति में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुर्इ है। इस रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गर्इ है कि बीते 30 साल में दुनियाभर में लोगों की संपत्ति 'गिल्डेड एज' की तुलना में भी से हुर्इ है।

चीन में हर हफ्ते बढ़ रहे हैं दो अरबपति

इस रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका में दुनिया के सबसे अधिक अरबपति रहते हैं लेकिन चीन हर सप्ताह दो अरबपति पैदा कर रहा है। अरबपतियों के मामले में सबसे अधिक ग्रोथ एशियार्इ देशों में देखने को मिल रहा है आैर आने वाले तीन सालों में एशियार्इ अरबपति अमरीका की तुलना में अधिक संपत्ति के मालिक होंगे। साल 2016 की तुलना में साल 2017 में अरबपतियों की संख्या 9 फीसदी बढ़कर 2,158 हो गर्इ हैै।


इन क्षेत्रों के लोगों ने बनार्इ सबसे अधिक संपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया है, "बीते 100 सालों में उन लाेगों आैर परिवारों की संपत्तियों में तेजी से इजाफा हुआ है जो बिजनेस, बैंकिंग, राजनीति, जनकल्याण आैर कला के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।" इसके साथ ही मौजूदा अरबपतियों द्वारा अपने बच्चों को दी गर्इ संपत्तियों के बाद 21वीं सदी में अरबपति परिवारों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।