पैनासोनिक इंडिया ने 15 आईआईटी के 30 छात्रों को स्कॉलरशिप दी। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने छात्रों को ये स्कॉलरशिप प्रदान की। स्कॉलरशिप के तहत 30 विद्यार्थियों को त्रैमासिक आधार पर 42,500 रुपए की राशि दी जाएगी। पैनासोनिक इंडिया ने कहा कि सीएसआर के तहत दी जाने वाली रति छात्र स्कॉलरशिप के लिए 2018 में 194 से अधिक आवेदन मिले, जिसमें से 118 आवेदनों का चयन किया गया, जिसमें से देश के 15 आईआईटी के 30 विजेताओं का चयन एक कठोर जांच व साक्षात्कार की प्रक्रिया द्वारा किया गया।