
AICTE, UGC, engineering course, engineering, science, technology, engineering course, career courses, Ph.D., education news in hindi, education
AICTE Scholarship 2020-21: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। अकादमिक सत्र -2020-21 के लिए पोस्टग्रेजुएट (पीजी) विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट official notification जरूर देखें।
एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों के अभ्यर्थी जो ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) या जीपीएटी का स्कोर रखते हों वे इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। आवेदन एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ओबीसी (क्रीमी लेयर) के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं होंगे। विद्यार्थी का एडमिशन फुल-टाइम स्कॉलर के तौर पर होना जरुरी है।
भारत में तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए एआईसीटीई पीजी विद्यार्थियों को 12400 रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप प्रदान करती है। यह सुविधा फुल टाइम GATE/GPAT क्वालीफाइड विद्यार्थियों को दी जाती है।
दो वर्षीय पीजी कोर्स के दौरान कुल 24 महीने की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। क्लासेस शुरू होने वाले माह से क्लासेस बंद होने वाले माह तक स्कॉलरशिप दी जाती है।
Published on:
20 Sep 2020, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.