31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AISSEE Counselling: सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए कब होगी काउंसलिंग, जानिए

AISSEE Counselling: सैनिक स्कूल में दो बार एडमिश करा सकते हैं, एक कक्षा 6 में और एक कक्षा 9वीं में। कक्षा 6 में दाखिला के लिए छात्रों की उम्र 10-12 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9 में दाखिला के लिए बच्चों की उम्र 13-15 होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 22 Mar 2024, 4:49 PM IST

aissee_counselling.jpg

AISSEE Counselling

AISSEE Counselling: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के जरिए सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलता है। कक्षा 6ठीं और कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थी। कुछ दिनों पहले इस परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। वहीं अब बारी है काउंसलिंग की। आइए, जानते हैं सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीख।


सैनिक स्कूल CBSE आधारित स्कूल है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ NDA (National Defence Academy) आदि में तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। सैनिक स्कूल की एक साल की फीस करीब 50,000 से लेकर 1,00,000 तक होती है। हालांकि, देश के अलग-अलग सैनिक स्कूलों की फीस में अंतर होता है।


यह भी पढ़ें- इस विश्वविद्यालय ने बनाया खास गुलाल, जानिए


सैनिक स्कूल में दो बार एडमिशन करा सकते हैं, एक कक्षा 6ठीं में और एक कक्षा 9वीं में। कक्षा 6 में दाखिला के लिए छात्रों की उम्र 10-12 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9 में दाखिला के लिए बच्चों की उम्र 13-15 होनी चाहिए।


सैनिक स्कूल में दाखिला पाने के लिए ऑल इंडिया लेवल का एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) देना होता है। बता दें, इन स्कूलों में ज्यादातर सीट्स आर्मी बैकग्राउंड से आने वाले लोगों के लिए होता है। वहीं कुछ सीट्स पर पूरे देश से आवेदन लिए जाते हैं।


सैनिक स्कूल में आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जो हर साल अक्‍टूबर से नवंबर या नवंबर से दिसंबर महीने में निकलता है। अगर आप भी सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इस दौरान ऑनलाइन अप्लाई करें।


बता दें, सैनिक स्कूल ने फिल्हाल काउंसलिंग की कोई डेट जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सैनिक स्कूल द्वारा जल्द ही काउंसलिंग की डेट जारी की जा सकती है। ऐसे में आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।