4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AP Inter Hall Ticket 2021: इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

AP Inter Hall Ticket 2021: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 Apr 2021, 9:19 PM IST

AP Inter Hall Ticket 2021

AP Inter Hall Ticket 2021: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - https://bie.ap.gov.in/ पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 5 मई, 2021 से शुरू होनी हैं। प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष में लगभग 10.66 लाख विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

Click Here For Download AP Intermediate Hall Ticket 2021

इस बार सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षकों को भी उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट प्रदान किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी और शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना है। Covid-19 पॉजिटिव उम्मीदवारों के लिए विशेष कमरे बनाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर प्रत्येक विद्यार्थियों और निरीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। एपी इंटरमीडिएट परीक्षा, मार्च 2021 में इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के लिए समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट - https://bie.ap.gov.in/ पर उपलब्ध है।


Read More: इग्नू ने बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट, अब 31 मई तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स

सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड साथ लाने अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं थी। शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश ने कहा है कि राज्य ने इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य भर में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए 1451 केंद्र बनाए हैं।


Read More: 2023 तक DU का 2 और कॉलेज खोलने का है प्लान, छात्रों को हाई कटऑफ से मिलेगी राहत

गुरुवार को यहां मीडिया से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल के परीक्षा केंद्रों की तुलना में 41 अधिक केंद्र स्थापित किए हैं। “हम परीक्षा हॉल में स्वच्छता और सामाजिक दूरी सहित सभी सावधानी बरत रहे हैं। शिक्षकों और परीक्षार्थियों को मास्क के साथ परीक्षा में शामिल होना होगा।

Read More: IIT बॉम्बे ने कोविड -19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए किया बड़ा परिक्षण,इस तरह से मिलेगी ऑक्सीजन

How To Download AP Intermediate Hall Ticket 2021
1) आधिकारिक एपी BIE की आधिकारिक वेबसाइट - https://bie.ap.gov.in/ पर जाएं
2) होम पेज पर दिए गए डाउनलोड एपी इंटरमीडिएट हॉल टिकट 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
3) आगे की टैब में अपना विवरण दर्ज करें जैसे जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या
4) सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5) इसे डाउनलोड करें। परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंट आउट जरूर लें ।

Web Title: How To Download AP Intermediate Hall Ticket 2021