26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / अरे वाह! ISRO ने निकाली इन पदों पर भर्ती, 2 लाख होगी सैलरी

अरे वाह! ISRO ने निकाली इन पदों पर भर्ती, 2 लाख होगी सैलरी

ISRO Job Vacancy: इसरो ने मेडिकल ऑफिसर- एसडी, साइंटिस्ट इंजीनियर- एससी, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, तकनीशियन- बी, ड्राफ्ट्समैन- बी और असिस्टेंट (राजभाषा) के पदों पर भर्ती निकाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 29 Sep 2024, 1:30 PM IST

ISRO Job Vacancy

ISRO Job Vacancy: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए काम की खबर है। इसरो ने मेडिकल ऑफिसर- एसडी, साइंटिस्ट इंजीनियर- एससी, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, तकनीशियन- बी, ड्राफ्ट्समैन- बी और असिस्टेंट (राजभाषा) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसका पता है isro.gov.in

किस उम्र के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई (ISRO Job Vacancy)

  • मेडिकल ऑफिसर (एसडी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • मेडिकल ऑफिसर (एससी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • साइंटिस्ट इंजीनियर (एससी)- 18 वर्ष से 30 वर्ष
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • साइंटिफिक असिस्टेंट- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • तकनीशियन (बी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • ड्राफ्ट्समैन (बी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • असिस्टेंट (राजभाषा)- 18 वर्ष से 28 वर्ष

वहीं एससी/एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है

यह भी पढ़ें- CAT 2024: क्या आपने भी कर दी ये बड़ी गलती, फॉर्म रिजेक्ट होने के पहले करें सुधार

कैसे होगा चयन

इसरो की इस भर्ती के माध्यम से कुल 103 पद भरे जाएंगे। 9 अक्टूबर या उससे पहले तक अप्लाई करें। जारी नोटिस के अनुसार, इसरो की इस भर्ती के जरिए चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी 21700 रुपये से 208700 रुपये के बीच होगी। अलग-अलग पद के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतिम चयन कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों में से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में टाई होने की स्थिति में टाई ब्रेकर नियम के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।