फीस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस अलग-अगल है, मगर नए मास्टर्स कोर्स की फीस 26,000-26,540 आस्ट्रेलियन डॉलर है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों के मुकाबले जेसीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस कम है, इसलिए विदेशों में पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए जेसीयू एक बेहतर विकल्प है।