29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में विद्या​र्थियों की लापरवाही पड़ न जाए भारी

बांसवाड़ा. प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों जहां एक ओर स्नातक में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्राथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं, वहीं अगली कक्षा में प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके बाद भी जिले के सबसे बड़े श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में अगली कक्षाओं में फीस जमा कराने में विद्याथीZ उदासीनता बरत रहे हैं। अब तक मात्र पांच फीसदी विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mradul Purohit

•

Updated: 19 Jul 2022, 10:33 PM IST

बांसवाड़ा में विद्या​र्थियों की लापरवाही पड़ न जाए भारी

बांसवाड़ा में विद्या​र्थियों की लापरवाही पड़ न जाए भारी

3735 सीट, 212 ने भरी फीस

श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में प्रथम से द्वितीय तथा द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। इन विद्यार्थियों को ई-मित्र पर जाकर फीस भरनी है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.सीमा भूपेन्द्र ने बताया कि यह प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है, लेकिन तीन सप्ताह होने के बाद भी पांच प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही फीस भरी है। जबकि अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने छात्रों से समय पर फीस भरने का निर्देश दिए हैं।

कट ऑफ ऊपर जाने की सम्भावना

राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परिणाम घोषित नहीं होने से इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए हैं। इसके बावजूद गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष कला संकाय में 1840 सीटों के मुकाबले 4953, बायो में 140 के मुकाबले 2134, गणित में 70 सीटों के मुकाबले 329 तथा कॉमर्स में 160 सीट के मुकाबले 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। तीनों संकाय में कुल 2210 सीटों पर प्रवेश के लिए 7457 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में कला व विज्ञान संकाय में कट ऑफ ऊपर जाने की सम्भावना है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग