
बीएचयू प्रशासन उपद्रवियों को लेकर सख्त, 50 छात्रों पर गिरी गाज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बीते कुछ वर्षो में हुए उपद्रवों को लेकर अब प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो कड़ा फैसला लेकर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया गया है। बीएचयू प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के बीच अलग-अलग संकायों और विभागों में 50 छात्रों के दोबारा प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन पर पिछले तीन साल में घटी घटनाओं को आधार बनाते हुए कार्रवाई की गई है।
अधिकारी ने बताया कि छात्रों के निलंबन के साथ ही इन्हें प्रवेश सहित अन्य सुविधाओं से वंचित करते हुए इसकी सूचना संबंधित संकायों, विभागों के प्रमुख, परीक्षा नियंत्रक आदि को भी दी गई है। उप कुलसचिव (शिक्षण) की ओर से छात्रों की सूची सभी संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, कॉलेजों के प्रिंसपल, परीक्षा नियंत्रक, चीफ प्रॉक्टर को भी भेजी गई है।
बीएचयू की चीफ प्रक्टर प्रो़ रोयाना सिंह के मुताबिक, पूर्व में हुई घटनाओं में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई हुई है। परिसर का माहौल अशांत करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी, इसलिए छात्रों को इस तरह की गतिविधियों में संलिप्तता से बचना चाहिए।
Rajasthan LDC Exam 2018 Admit Card: जल्द होंगे जारी, ऐसा होगा परीक्षा का कार्यक्रम
Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board इस बार राजस्थान में LDC and Junior Assistant के 11,255 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा चुके हैं। अब RSMSSB इस भर्ती की परीक्षा की तैयार कर रहा है। Rajasthan LDC Exam Date 2018 घोषित की जा चुकी है।
Rajasthan LDC Exam अगले माह यानि अगस्त में 12 तारीख से शुरू होगी जो कि 16 सितंबर तक चलेगी। यह परीक्षा दो पारियों में करवाई जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पारी की एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर 5:00 बजे तक चलेगी।
Published on:
19 Jul 2018 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
