
Bihar Board 10th Result 2025
Bihar Board 10th Result 2025: बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम अपडेट सामने आ गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर देखा जा सकता है। इस बार तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस बार परीक्षा में कुल 15 लाख 58 हजार 77 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस बार का पासिंग प्रतिशत 82.5 रहा है। परीक्षा परिणाम जारी करने में भी बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल की तुलना में इस साल उससे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
| Rank | Name | Gender | Father's Name | School Name | Marks | Percentage | Position |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | साक्षी कुमारी | महिला | राम नरेश शर्मा | जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर | 489 | 97.80% | पहला स्थान |
| 1 | अंशू कुमारी | महिला | भूपेन्द्र साह | भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी | 489 | 97.80% | पहला स्थान |
| 1 | रंजन वर्मा | पुरुष | शिव शंकर सिंह | उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर | 489 | 97.80% | पहला स्थान |
| 2 | पुनित कुमार सिंह | पुरुष | संतोष कुमार सिंह | आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर | 488 | 97.60% | दूसरा स्थान |
| 2 | सचिन कुमार राम | पुरुष | भूदेव राम | उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई | 488 | 97.60% | दूसरा स्थान |
| 2 | प्रियांशु राज | पुरुष | राजीव कुमार | आर एन एंड एं पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर | 488 | 97.60% | दूसरा स्थान |
| 3 | मोहित कुमार | पुरुष | उपेन्द्र पंडित | उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका | 487 | 97.40% | तीसरा स्थान |
| 3 | सूरज कुमार पांडे | पुरुष | पुष्पेंद्र कुमार | उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका | 487 | 97.40% | तीसरा स्थान |
| 3 | खुशी कुमारी | महिला | संजय प्रसाद | आरआर हाई स्कूल गोरारी, रोहतास | 487 | 97.40% | तीसरा स्थान |
| 3 | प्रियांशु रंजन | पुरुष | तेज नारायण बोसाक | आरके हाई स्कूल, आजमनगर | 487 | 97.40% | तीसरा स्थान |
| 3 | रोहित कुमार | पुरुष | संजय कुमार | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई | 487 | 97.40% | तीसरा स्थान |
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये मिलेंगे। जबकि पिछले साल 1 लाख रुपया दिया गया था। वहीं दूसरी रैंक वाले टॉपर को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, पहले यह राशि 75 हजार थी। तीसरे स्थान के स्टूडेंट को 1 लाख रुपये मिलेंगे। पिछली बार 50 हजार रुपये तीसरे स्थान के टॉपर को दिया गया था। साथ ही चौथे से 10वें नंबर के छात्रों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले यह प्राइज मनी 10 हजार तक थी।
Updated on:
29 Mar 2025, 1:26 PM IST
Published on:
29 Mar 2025, 1:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.