
Bihar CHO Vacancy 2025
Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए SHS की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और अंतिम तारीख 26 मई 2025 को शाम 6 बजे तक निर्धारित है।
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट (CCH) या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) के साथ CCH सर्टिफिकेट होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (1 अप्रैल 2025 के अनुसार)
अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार:
सामान्य/EWS (पुरुष): 37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (सभी): 40 वर्ष
सामान्य/EWS (महिला): 40 वर्ष
अनुसूचित जाति/जनजाति (सभी): 42 वर्ष
सामान्य, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, EWS: 500 रूपये
SC/ST (केवल बिहार निवासी): 125रूपये
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारें (बिहार निवासी): 125रूपये
बिहार के बाहर के सभी वर्गों के आवेदक: 500रूपये
दिव्यांग उम्मीदवार (40% या अधिक विकलांगता): 125रूपये
Updated on:
24 Apr 2025, 6:43 PM IST
Published on:
24 Apr 2025, 6:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.