इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ( Atal Bihari Vajpayee University Bilaspur ) ने 22 मई 2021 को यूजी और पीजी फाइनल ईयर या सम सेमेस्टर एग्जाम के लिए डेटशीट जारी किया था। विश्वविद्यालय द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीलिब और परा-स्नातक पाठ्यक्रमों एमए, एमएससी, एमकॉम और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जून 2021 माह के दौरान आयोजित होनी है। इनमें से कुछ कोर्सेस की परीक्षाएं 1 जून 2021 से शुरू होने जा रही हैं। विभिन्न कोर्सेस के परीक्षार्थी अपने टाईम-टेबल को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।