CBSE, CISCE 12th Boards Exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE ) की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 28 मई को इस मुद्दे पर सुनवाई आगे के लिए टाल दिया था। इस मसले पर अधिवक्ता ममता शर्मा की याचिका पर शु्क्रवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन देश की सर्वोच्च अदालत ने इसे आज के लिए टाल दिया था। याची और अधिवक्ता ममता शर्मा ने अदालत से मांग की थी कि केंद्र सरकार, सीबीएसई और आईसीएससीई को कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द करने के लिए निर्देश जारी करे।