CGBSE के छात्र ध्यान रखें 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करते समय उसपर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। छात्रों को खुद पेपर लिखना और जमा करना होगा। हर छात्र को आंसर शीट के पहले पेज पर सभी जरूरी डीटेल्स जैसे रोल नंबर, रोल कोड, नाम, विषय का नाम, हस्ताक्षर और विषय कोड लिखना होगा।