
Forest Range Officer
BPSSC Forest Range Officer: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने ‘वन क्षेत्र पदाधिकारी’ यानी "Forest Range Officer" के पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की है। पर्यावरण, वन्य जीवों और पुलिस सेवा के प्रति रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बढ़िया मौका हो सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 1 जनवरी 2025 तक निम्नलिखित में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जीवविज्ञान। इसके अलावा कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उसके समकक्ष संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 21 से 37 वर्ष तय की गई है।
महिलाओं (सभी वर्गों) और पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों व थर्ड जेंडर के लिए 21 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
अनारक्षित- 02
अनुसूचित जाति- 10
अनुसूचित जनजाति- 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 03
पिछड़ा वर्ग- 07
पिछड़ा वर्ग की महिला- 00
आर्थिक रूप से कमजोर- 01
Updated on:
1 May 2025, 12:25 PM IST
Published on:
1 May 2025, 12:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.