7 December 2025,

Sunday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSEB Result 2025: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें पिछले 5 साल में किन जिलों से बने हैं टॉपर्स

BSEB Result 2025: बिहार बोर्ड का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इस बीच हम आपको बताते हैं पिछले पांच सालों में बिहार बोर्ड में किसने टॉप किया था।

2 min read
Google source verification
BSEB Result 2025

BSEB Result 2025: बिहार बोर्ड का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जा सकते हैं। इस बीच हम आपको बताते हैं पिछले पांच सालों में बिहार बोर्ड में किसने टॉप किया था। आइए, देखते हैं पिछले पांच सालों के टॉपर्स का नाम…

2024 में पूर्णिया जिले से था टॉपर

वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था और पूर्णिया जिले के शिवांकर कुमार टॉपर (Bihar Board Topper 2024) बने थे। शिवांकर को 500 में से 489 अंक मिले थे। इसी के साथ उन्होंने स्टेट टॉपर का दर्जा हासिल किया था।

देखें 2023 के टॉपर का नाम

वहीं 2023 में मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। इस साल का पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा था। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले नंबर पर एमडी रुम्मन अशरफ पर रहे थे। वे शेखपुरा जिले से ताल्लुक रखते हैं।

यह भी पढ़ें-Amazing Facts: पीला ही क्यों होता है स्कूल बस का रंग? वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर

अन्य टॉपर्स के नाम 

वर्ष 2022 मे रामायणी रॉय ने बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉप किया था। रामायणी औरंगाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किया था। वहीं 2021 में तीन छात्रों ने टॉप किया था- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 500 में से 484 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था। पूजा कुमारी पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की रहने वाली हैं। वहीं नालंदा की रहने वाली हैं और संदीप कुमार रोहतास जिले के रहने वाले हैं। 2020 में हिमांशु राज ने टॉप किया था। हिमांशु रोहतास जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 500 में से 481 अंक प्राप्त किया था।


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग