11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 10th Class Result 2021: स्कूल असेसमेंट सिस्टम में 10वीं के कई छात्र फेल, ग्रेस अंक से होंगे पास

CBSE 10th Class Result 2021: सीबीएसई की ओर 10वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए लागू इंटरनल असेसमेंट सिस्टम में काफी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। अब इन छात्रों को मॉडरेशन पॉलिसी की तहत ग्रेस अंक दिया जाएगा।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 May 2021, 2:43 PM IST

CBSE 10th Class Result 2021

CBSE 10th Class Result 2021: कोरोना महामारी का असर अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) स्कूलों के छात्रों के रिजल्ट पर भी दिखाई देने लगा है। कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था। उसके बाद इंटरनल असेसमेंट सिस्टम के आधार पर दसवीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने का काम जारी है। इस बीच खबर यह है कि इंटरनल असेसमेंट में काफी संख्या में छात्र पास नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह फेल हुए छात्रों का स्कूल असेसमेंट में हर विषय की परीक्षा में एपियर नही होना है। अब इसका असर छात्रों के रिजल्ट पर हुआ है।

इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि जब स्कूल का साल भर के तीन असेसमेंट पर रिजल्ट निकाला गया तो इन छात्रों के कुल अंक पर इसका असर हुआ है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board of Secondary Education ) पटना क्षेत्रीय कार्यालय ये मिली जानकारी को मानें तो यह स्थिति बिहार के ज्यादातर स्कूलों की है। बोर्ड की मानें तो जो छात्र स्कूल असेसमेंट में पास नहीं कर पाए उनके रिजल्ट में मॉडरेशन पॉलिसी बोर्ड द्वारा लागू किया जाएगा। फिलहाल, इस बात की सूचना स्कूल के संचालकों ने सीबीएसई को भेजी है।

Read More: CBSE Class 12 Board Exam 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिवों के साथ की बैठक, 12वीं परीक्षा को लेकर नहीं हुई अभी तक कोई घोषणा

20 मई को जारी होगा सपोर्ट सिस्टम लिंक

अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) द्वारा इन छात्रों को ग्रेस अंक दिया जाएगा। बोर्ड की मानें तो स्कूल के रिजल्ट कमेटी द्वारा रिजल्ट तैयार करने के बाद मॉडरेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीबीएसई की मॉडरेशन प्रक्रिया 28 मई 2021 से शुरू होगी। ग्रेस अंक ओवर ऑल रिजल्ट और विषय वार भी दिया जाएगा। ग्रेस अंक देने से पहले सीबीएसई की ओर से 20 मई 2021 को ऑनलाइन सपोर्ट सिस्टम का लिंक स्कूलों को भेजने की योजना है। बोर्ड के नियमों के मुताबिक ग्रेस अंक पांच से दस तक का हो सकता है।

Read More: PSEB 8th, 10th Result 2021 declared: 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Web Title: CBSE 10th Class Result 2021 - Students Fail In School Assessment System