
CBSE 10th Sample Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) वर्ष 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने कुछ दिनों पहले ही परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद 5 सितंबर को रजिस्ट्रेशन लिंक ओपन किया गया। वहीं अब सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है। सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.inपर अपलोड कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं के सैंपल पेपर (CBSE 10th Sample Paper) बदले हुए पैटर्न और नए सिलेबस के हिसाब से बनाए गए हैं। ऐसे में साफ है कि सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं और अब छात्रों को उसी अनुकूल अपनी तैयारी करनी होगी। बोर्ड ने 10वीं के हर विषय के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी किए हैं। आप वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा जारी सैंपल पेपर में विज्ञान विषय से कंपीटेंसी आधारित सवाल अधिक रहेंगे। इनकी संख्या 50 प्रतिशत रहेगी। साइंस विषय में सवाल पांच समूहों में बांटे जाएंगे। विज्ञान के अलावा इंग्लिश लैंगवेज और लिटरेचर में 20 नंबर के सवाल रीडिंग स्किल पर पूछे जाएंगे। अंग्रेजी के पेपर में 11 सवाल पूछे जाएंगे। अंग्रेजी का पेपर ए, बी और सी सेक्शन में बंटा रहेगा। वहीं कम्युनिकेशन के पेपर में 12 सवाल पूछे जाएंगे। हिंदी ए के पेपर में 15 सवालों का जवाब देना होगा। पेपर को चार भागों में बांटा जाएगा। बेसिक मैथ में सवालों की संख्या 38 होगी। बेसिक मैथ का पेपर ए से ई समूह तक बंटा रहेगा।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी स्कूल को निर्धारित समय के अंदर ही रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2024 है।
Updated on:
09 Sept 2024 10:29 am
Published on:
09 Sept 2024 10:29 am
