30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th Exam 2021: कोरोना के चलते सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किए जाने की उठने लगी मांग

CBSE 12th Exam 2021: कोरोना की अत्यधिक भयावह स्थिति को देखते हुए देश में संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोरोना के चलते केंद्र और राज्य सरकारें सभी से घरों में सुरक्षित रहने की अपील कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 1 May 2021, 4:36 PM IST

cbse evaluation system

cbse evaluation system

CBSE 12th Exam 2021: कोरोना की अत्यधिक भयावह स्थिति को देखते हुए देश में संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोरोना के चलते केंद्र और राज्य सरकारें सभी से घरों में सुरक्षित रहने की अपील कर रही है। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं। सीबीएसई द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की घोषणा के बाद बहुत से राज्यों ने भी परीक्षाएं रद्द और स्थगित कर दी हैं।

Read More: इग्नू ने बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट, अब 31 मई तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स

#cancel12thboardexams2021
विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा सीबीएसई से 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग उठने लगी है। अभिभावकों और विद्यार्थियों कहना है कि सीबीएसई द्वारा जब 10वीं की परीक्षा रद्द की जा सकती है तो फिर 12वीं की क्यों नहीं, जबकि स्टूडेंट्स तो दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में लाखों की संख्या में रजिस्टर्ड हैं। कोरोना पर नियंत्रण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा फैसला लिया जाना है। अगर स्थिति नियंत्रण में नहीं हुई तो परीक्षा रद्द करने पर विचार किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के 15 पहले ही बार्ड द्वारा विद्यार्थियों शेड्यूल की जानकारी और नोटिफिकेशन के जरिए सूचित कर दिया जाएगा।

Read More: 2023 तक DU का 2 और कॉलेज खोलने का है प्लान, छात्रों को हाई कटऑफ से मिलेगी राहत

CBSE Class 12th Exam 2021
बोर्ड द्वारा पिछले महीने अप्रैल में परीक्षा आयोजन को लेकर बड़ी मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल थे। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। सीबीएसई ने घोषणा के वक्त स्पष्ट रूप से कहा था कि बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं पर निर्णय 1 जून के समय की स्थिति को देखते हुए ही लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं कैसे और कब आयोजित हो सकती हैं इसके बारे में जून के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

WebTitle: CBSE 12th Exam 2021 Might Get Cancelled

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा