इस साल 1,43,648 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें 1,38,898 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 67,620 छात्रों ने परीक्षा पास की है। प्रतिशत में यह आंकड़ा 48.68% है। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 51.04% रहा जबकि लड़कों का आंकड़ा 47.41% रहा है।