4 साल के कोर्स के लिए मिली स्कॉलरशिप
सुदीक्षा को अमरीका की बॉबसन कॉलेज ने 4 साल के कोर्स के लिए यह 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है। अपनी इस उपलब्धि के बारे में सुदीक्षा का कहना है कि इससे पहले उनके लिए पढ़ाई पूरी करने का सपना पूरा करना आसान नहीं था। लेकिन जब 2011 में उन्हें विद्याज्ञान लीडरशिप अकैडमी स्कूल में एडमिशन मिला तो पढ़ाई जारी रखना आसान हुआ। इस स्कूल में बड़ी संख्या में वंचित समुदाय से आने वाले बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में पढ़ाने को लेकर शुरुआत में उनके परिवार और रिश्तेदारों को आपत्ति थी, उनको खुद पैरंट्स ने पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जिसकी बदौलत आज वो इस मुकाम तक पहुंच पायी।