
CG Police Constable Admit Card : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस में छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट(PET), छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट(PMT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा।
एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
डिटेल्स के साथ अपनी आईडी लॉगिन कर लें।
अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लीजिए।
इस भर्ती के माध्यम से 5967 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जानी है। PMT, PET और DV 16 नवंबर को रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर, और कोंडागांव में निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
Updated on:
05 Nov 2024 12:26 pm
Published on:
04 Nov 2024 11:56 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
