इस बार 10वीं की परीक्षा में सभी छात्र पास
छत्तीसगढ़ सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। इस बार 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 4 लाख 46 हजार 393 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, जबकि 9 हजार 24 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।