राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार को यह फैसला लिया। इससे पहले 30 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया गया था। स्कूल कॉलेज के साथ कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी, के साथ स्कूल सरकारी हो या प्राइवेट दोनों को 31 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है।