
Bihar Police Constable Admit Card(Symbolic AI Image)
Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 जुलाई 2025 से शुरू होकर 3 अगस्त 2025 तक कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 जुलाई की रात 12 बजे(आधिकारिक तारीख 9 जुलाई) से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर, या जन्म तिथि के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि आज केवल 16 जुलाई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे।
| परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
|---|---|
| 16 जुलाई | 9 जुलाई |
| 20 जुलाई | 13 जुलाई |
| 23 जुलाई | 16 जुलाई |
| 27 जुलाई | 20 जुलाई |
| 30 जुलाई | 23 जुलाई |
| 03 अगस्त | 27 जुलाई |
परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दी रहेगी। राज्य भर के 38 जिलों में कुल 627 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है। हर परीक्षा चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
यदि कोई उम्मीदवार किसी कारणवश ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह नीचे दी गई तारीखों पर पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय, बैली रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास से डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।
| परीक्षा तिथि | डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त करने की तिथि |
|---|---|
| 16 जुलाई | 14 जुलाई |
| 20 जुलाई | 18 जुलाई |
| 23 जुलाई | 21 जुलाई |
| 27 जुलाई | 25 जुलाई |
| 30 जुलाई | 28 जुलाई |
| 03 अगस्त | 01 अगस्त |
Updated on:
08 Jul 2025 10:00 am
Published on:
08 Jul 2025 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
