17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSIR NET Admit Card 2025 जारी, सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 28 जुलाई को होनी है परीक्षा

CSIR NET परीक्षा का आयोजन देशभर में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के उद्देश्य से किया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 25, 2025

CSIR NET Admit Card 2025

CSIR NET Admit Card 2025(Image-Freepik)

National Testing Agency (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से जरूर डाउनलोड कर लें।

CSIR NET Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “CSIR UGC NET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

CSIR NET 2025: विज्ञान अनुसंधान और शिक्षण के लिए अहम परीक्षा

CSIR NET परीक्षा का आयोजन देशभर में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के उद्देश्य से किया जाता है। यह परीक्षा मुख्य रूप से विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए होती है।

CSIR NET Admit Card 2025 Direct Link

CSIR NET Exam: किन विषयों में होगी परीक्षा?

इस बार NTA जिन विषयों में परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें गणितीय विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, समुद्र और ग्रह विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान (दो पालियों में) और भौतिक विज्ञान शामिल है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर MCQ प्रकार के होंगे और तीन भागों में बंटे रहेंगे। सभी पेपर एक ही दिन में कराए जाएंगे और उनके बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग