8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSIR UGC NET Result 2024: आंसर-की जारी होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

CSIR UGC NET: आंसर-की पर आपत्तियां प्राप्त होने के बाद, एक्सपर्ट पैनल उनकी समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर-की जारी करेगा। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो जुलाई 2024 सत्र की परीक्षा 25-27 जुलाई के बीच हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Mar 2025, 12:44 PM IST

CSIR UGC NET Result 2024

CSIR UGC NET Result 2024

CSIR UGC NET दिसंबर 2024 सत्र की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में किसी प्रश्न पर आपत्ति है, तो वे 14 मार्च 2025 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह खबर पढ़ें:-देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

CSIR UGC NET Result 2024: नतीजे कब जारी हो सकते हैं?


आंसर-की पर आपत्तियां प्राप्त होने के बाद, एक्सपर्ट पैनल उनकी समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर-की जारी करेगा। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो जुलाई 2024 सत्र की परीक्षा 25-27 जुलाई के बीच हुई थी, जिसकी प्रोविजनल आंसर-की 9 अगस्त को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद फाइनल आंसर-की 11 सितंबर को प्रकाशित हुई थी और स्कोर कार्ड 12 सितंबर 2024 को उपलब्ध कराया गया था। इसी आधार पर, दिसंबर 2024 सत्र का परिणाम अप्रैल 2025 के मध्य तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, सटीक तारीख की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

CSIR UGC NET Answer Key: ऐसे कर सकेंगे आंसर-की डाउनलोड


आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होम पेज पर "CSIR UGC NET Answer Key 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।


इसके बाद अपने लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें।

इसके बाद स्क्रीन पर आंसर-की खुलकर सामने आ जाएगा।


डाउनलोड के ऑप्शन से आंसर-की डाउनलोड करके रख लें।

यह खबर पढ़ें:-Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी