17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CUET UG Result 2025 आज होगा जारी, सीधे इस लिंक से चेक कर पाएंगे रिजल्ट

CUET UG Result: फिलहाल cuet.nta.nic.in की वेबसाइट पर सबसे ऊपर Final Answer Key का विकल्प नजर आ रहा है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उसी स्थान पर नया लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 04, 2025

CUET UG Result 2025

CUET UG Result 2025(Image-Freepik)

CUET UG Result 2025: Common University Entrance Test (CUET UG) 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आज अहम दिन हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज, 4 जुलाई 2025 को CUET UG का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। CUET UG 2025 की परीक्षाएं 13 मई से लेकर 4 जून तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद 17 जून को प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख 20 जून तय की गई थी। अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि 4 जुलाई को फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

CUET UG Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” का लिंक एक्टिव होने पर उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
आपकी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

इसके अलावा, छात्र चाहें तो exam.nta.nic.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CUET UG Result 2025 Direct Link

CUET UG Result: वेबसाइट पर क्या दिख रहा है अभी?

फिलहाल cuet.nta.nic.in की वेबसाइट पर सबसे ऊपर Final Answer Key का विकल्प नजर आ रहा है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उसी स्थान पर नया लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार CUET UG 2025 में लगभग 13 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा देशभर के कई विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए अनिवार्य है।