Delhi ITI Admission 2022 : दिल्ली में 19 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) के लिए प्रवेश प्रक्रिया 4 जुलाई यानी आज से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। 8वीं और 10वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न इंजीनियरिंग व गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों के तहत एक या दो वर्ष की अवधि के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला ले सकते है। दिल्ली सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।