30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 कोर्सेज के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आयोजित करवाएगा प्रवेश परीक्षा, स्पोर्ट्स कोटे की दाखिला प्रक्रिया बदली

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) की ओर से 13 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित करवाई जाएगी, जिसकी तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 2 अगस्त से शुरू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ronak Bhaira

•

Updated: 19 Jul 2021, 6:36 PM IST

Delhi university

13 पाठ्यक्रमों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द करवाएगा प्रवेश परीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में 13 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित करवाने जा रहा है। आमतौर पर विश्वविद्यालय की ओर से 9 कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाती है लेकिन इस बार 4 नए कोर्स जोड़े गए हैं। इस तरह अब कुल 13 कोर्सेज के लिए दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) के माध्यम से किया जाएगा।

जरूर पढ़ें: डीयू का बड़ा फैसला, टेलीग्राम से ओबीई परीक्षा में नकल के लिए बनाए गए ग्रुप बंद करने को कहा

कौन-कौन से कोर्सेज जोड़े गए
बता दें कि इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय 9 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाता था लेकिन इस बार बैचलर इन फिजियोथेरेपी, बैचलर इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी को भी जोड़ा गया है। जिसके बाद 13 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

जरूर पढ़ें: नीट यूजी: आवेदन प्रक्रिया शुरू,परीक्षा पैटर्न भी बदला

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगी प्रवेश परीक्षा
एडमिशन सेल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के अनुसार विश्विद्यालय प्रवेश परीक्षा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें 'एक विश्वविद्यालय-एक परीक्षा' का जिक्र किया गया है। वहीं चयनित स्नातक कार्यक्रम, एम.फिल और पीएचडी कार्यक्रम में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करवाई जाएगी। गुप्ता के अनुसार जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी और परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
सत्र 2021-22 के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 2 अगस्त से शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि होगी। एडमिशन कट ऑफ के आधार पर किया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया पिछले वर्ष की ही भांति ऑनलाइन होगी। इस सत्र में 70,000 स्नातक तो वहीं 20,000 स्नातकोत्तर सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इस प्रकार से कुल 90,000 हज़ार सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

ईसीए व स्पोर्ट्स के दाखिले का आधार नहीं होंगे ट्रायल
आमतौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स व ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) में प्रवेश के लिए ऑफलाइन ट्रायल करवाया जाता है लेकिन इस बार मेरिट व प्रतिभागी के प्रमाण पत्रों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इस कोटे में दाखिले के लिए चार साल (एक मई 2017 से 30 अप्रैल 2021) के प्रमाण पत्रों को आधार बनाया जाएगा, बता दें कि ये प्रक्रिया कोरोना को देखते हुए महज़ इसी साल के लिए है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा