राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (National Institute of Designign, NID), अहमदाबाद ने चार वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन और विजयवाड़ा व कुरुक्षेत्र ने चार वर्षीय ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम इन डिजाइन में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही एनआइडी, अहमदाबाद, बेंगलुरु व गांधीनगर ने ढाई वर्षीय मास्टर ऑफ डिजाइन में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए होंगे।