सबसे ज्यादा एडमिशंस पाने वाले रामजस कॉलेज की बात करें तो यहां पर भी ज्यादातर कोर्स अब एडमिशंस के लिए बंद हो चुके हैं। रामजस कॉलेज के प्रिंसीपल मनोज खन्ना के अनुसार फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस और बी कॉम ऑनर्स एडमिशंस के लिए बंद रह सकते हैं, वहीं ऐसा कोई कोर्स नहीं है जो री-ओपन हो। अब हमारा फोकस रिजर्व्ड सीटों को भरने पर होगा। दौलत राम कॉलेज में भी ज्यादातर कोर्सेस एडमिशन के लिए बंद हो चुके हैं। इनमें इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, बी कॉम ऑनर्स और बी कॉम शामिल हैं। यही नहीं बॉटनी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथेमेटिक्स में भी एडमिशंस बंद रहेंगे। बचे हुए कोर्स में तीसरी कट ऑफ लिस्ट में करीब एक अंक की कटौती की संभावना है।