
Lady SriRam College For Women
delhi university (DU) से सम्बद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) और किरोड़ी मल ने दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। एसआरसीसी ने बीए (Economics) में एडमिशन के लिए 98.25 प्रतिशत कट ऑफ लिस्ट जारी की है। वहीं, बीए (ऑनर्स) में दाखिला लेने के लिए स्टुडेंट्स के 12वीं में 97.38 प्रतिशत अंक आए हों। पहली कट ऑफ लिस्ट के मुकाबले, दूसरी लिस्ट में 0.25 प्रतिशत अंक कम मांगे गए हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट में इकोनोमिक्स (ऑनर्स) के लिए 98.50 प्रतिशत अंक मांगे गए थे, बी.कॉम (ऑनर्स) के लिए 97.75 प्रतिशत अंक मांगे गए थे।
किरोड़ी मल कॉलेज में बीए (इंग्लिश) प्रोग्राम के लिए दूसरी कट ऑफ 97 प्रतिशत पर रही और बीए (राजनीति विज्ञान) के लिए ९६.७५ प्रतिशत रहा कट ऑफ। वहीं, किरोड़ी मल में बीए (उर्दू) और बीए (संस्कृत) के लिए एडमिशन बंद कर दिए गए हैं। दूसरी कट ऑफ के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया २५ से २७ जून तक चलेगी। डीयू के अधीन दूसरे कॉलेज सोमवार को अपनी कट ऑफ लिस्ट जारी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज की २५ प्रतिशत सीटें भर गई हैं। दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। जो विद्यार्थी एडमिशन पत्र का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब तीसरी या चौथी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता कोर्स की भी बहुत मांग है। पहली कट ऑफ लिस्ट में इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए 98.50 प्रतिशत अंक तय किए गए थे, जबकि दूसरी लिस्ट में यह घटकर 97.25 प्रतिशत पर आ गई। यूनिवर्सिटी के एसआरसीसी कॉलेज में एडमिशन की मांग सबसे ज्यादा है। कॉलेज में दाखिला के लिए १९ जून को जारी की गई पहली लिस्ट में कट ऑफ 98.50 रखी गई थी। पहली लिस्ट में बी.कॉम के लिए कट ऑफ 97.75 प्रतिशत थी, जबकि दूसरी लिस्ट में यह 97.37 थी।
डीयू से सम्बद्ध एक अन्य प्रतिष्ठित कॉलेज Lady Sri Ram College For Women (LSR) ने अपने ज्यादातर कोर्सेस में एडमिशन प्रक्रिया बंद कर दी है। हालांकि, गणित में एडमिशन के लिए कट ऑफ 96.5 रखी गई है। इस कोर्स के लिए 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई है। वहीं, गार्गी कॉलेज ने बीए प्रोग्राम, भूगोल और इतिहास कोर्सेस के लिए एडमिशन बंद कर दिए हैं, लेकिन अंग्रेजी, इकोनोमिक्स और बीकॉम (ऑनर्स) के लिए एडमिशन प्रक्रिया चालू है।
Published on:
25 Jun 2018 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
