10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU के छात्रों की सबसे बड़ी मुश्किल खत्म, अब पढ़ाई करना होगा आसान

हाउसिंग क्षेत्र के स्टार्टअप प्लेसियो ने छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 24 Jun 2018, 8:33 PM IST

Delhi University

DU के छात्रों की सबसे बड़ी मुश्किल खत्म, अब पढ़ाई करना होगा आसान

नई दिल्ली। शिक्षा के नए सत्र की शुरूआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में बाहर से आने वाले छात्रों विशेषकर छात्राएं सबसे पहले आवास को लेकर परेशान होती हैं लेकिन अब प्लेसियो ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नार्थ और साउथ दोनों परिसरों के साथ ही दिल्ली एनसीआर में करीब 3000 छात्रों के लिए सुरक्षित आवास मुहैया कराने की व्यवस्था की है। हाउसिंग क्षेत्र के स्टार्टअप प्लेसियो ने छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उसने डीयू के नॉर्थ और साउथ कैंपस के साथ ही लक्ष्मीनगर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बाहरी राज्यों से आए 1500 छात्रों एवं छात्राओं को आवास मुहैया कराने के लिए प्लेसियो हाउसिंग स्कीम लॉच की है।

लखनऊ-इंदौर में भी उपलब्ध होगी सुविधा

प्लेसियो के संस्थापकों रोहित पटेरिया और अंकुश अरोड़ा के अनुसार, बाहरी राज्यों से आए छात्र एवं छात्राओं की मुख्य चिंताएं सुरक्षा और आवास को लेकर ही रहती है। उन्होंने कहा कि प्लेसियो ने सुरक्षा को देखते हुए सातों दिन 24 घंटे में किसी भी समय छात्र एवं छात्राओं को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई है जहां सभी तरह के असामान्य, असाधारण और मुश्किल हालात की कल्पना करके सुरक्षा की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लखनऊ और इंदौर में भी छात्र एवं छात्राओं दोनों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

छात्र-छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल

प्लेसियो छात्रों को रहने के लिए प्रामाणिक जगह देता है, जिसमें सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम होते हैं। इसके साथ ही ये आवास आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस हैं, जिससे छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलने के साथ ही उन्हें सहयोग देने वाले समुदाय का साथ भी मिलता है। यहां अलग-अलग बैकग्राउंड के छात्र रहने आते हैं, जिनकी दिलचस्पी भी अलग-अलग चीजों में होती हैं। इससे छात्रों को एक ऐसा अनोखा अनुभव मिलता है, जो उन्हें किसी अन्य जगह पर नहीं मिल सकता। यह एक प्रमुख तत्व है, जिससे प्लेसियो वाइब्रेंट कम्युनिटी का निर्माण होता है।